झारखंड में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की तैयारी, शहरों का दबाव होगा कम

झारखंड में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की तैयारी, शहरों का दबाव होगा कम

रांची। झारखंड में तेजी से बढ़ते शहरी विस्तार और आबादी को देखते हुए हेमंत सोरेन सरकार ने सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की तैयारी शुरू की है। राज्य के शहरीकृत जिलों में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक और सुव्यवस्थित नए शहरी केंद्र विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को संभावित क्षेत्रों की पहचान कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है। टाउनशिप के लिए जमीन की उपलब्धता के साथ सड़क, कनेक्टिविटी और नागरिक सुविधाओं का भी अध्ययन किया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य केवल नए मकान और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि भविष्य की आबादी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित और आधुनिक शहरी केंद्र तैयार करना है। इन सैटेलाइट टाउनशिप से मौजूदा शहरों पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने के साथ निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। अब संबंधित जिलों में जमीन, कनेक्टिविटी और अन्य जरूरी सुविधाओं का अध्ययन कर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।