झारखंड के छात्रों को बड़ी राहत: E-Kalyan छात्रवृत्ति राशि खातों में आनी शुरू
गिरिडीह/रांची : लंबे समय से झारखंड में रुकी हुई E-Kalyan छात्रवृत्ति योजना की राशि अब छात्रों के खातों में आनी शुरू हो गई है। छात्रवृत्ति भुगतान ठप रहने से राज्यभर के हजारों छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। फीस भुगतान, पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।
अब छात्रवृत्ति राशि जारी होने के बाद विद्यार्थियों और कॉलेज प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। इस पहल के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रयासों की सराहना की जा रही है। छात्रों ने कहा कि लगातार प्रयास और पहल के कारण अब E-Kalyan की राशि आनी शुरू हो गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बड़ी मदद मिलेगी।
छात्रों और अभिभावकों ने मंत्री सुदिव्य कुमार को साधुवाद और धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी छात्रहित में इसी तरह सकारात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।

