उपायुक्त ने की रेड क्रॉस कार्यकारिणी समिति के साथ बैठक
उपायुक्त ने की रेड क्रॉस कार्यकारिणी समिति के साथ बैठक
गिरिडीह: उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में रेड क्रॉस कार्यकारिणी समिति की एक बैठक हुई। बैठक में रेड क्रॉस की गतिविधियों को ग्रामीण इलाकों तक ले जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे रेड क्रॉस भवन में स्वास्थ्य सेवाओं को और बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। रेड क्रॉस व स्वास्थ्य विभाग आपस में कॉर्डिनेट कर सुदूर ग्रामीण इलाकों में मेडिकल कैम्प लगाने व लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसडीएम श्रीकांत यशवंत विसपुते, सिविल सर्जन, रेड क्रॉस के चेयरमेन अरविंद कुमार, सचिव विवेश जालान, उप चेयरमेन चरनजीत सिंह सलूजा, संयुक्त सचिव डॉ निकिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, पूर्व चेयरमेन मदनलाल विश्वकर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

