झारखंड के आशीष कुमार दाश बनेंगे इंफोसिस के नए CEO, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमान

झारखंड के बेटे आशीष कुमार दाश इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे। सरायकेला जिला के राजनगर निवासी आशीष को देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी इंफोसिस ने अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। इंफोसिस के वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे।
इनका कार्यकाल 5 साल का होगा। 31 मार्च 2032 तक इस पद पर रहेंगे। बुधवार को साल 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों के साथ कंपनी ने इस लीडरशिप बदलाव का ऐलान किया है। आशीष कुमार दाश मौजूदा सीईओ और एमडी सलिल पारिख की जगह लेंगे।

You may have missed