झारखंड डी.सीएनजी. ई-रिक्शा ऑटो चालक महासंघ का चुनाव संपन्न, दिनेश सोनी बने केंद्रीय अध्यक्ष

आज दिनांक 8 जनवरी 2025 को झारखंड प्रदेश डी. सीएनजी. ई-रिक्शा ऑटो चालक महासंघ के तत्वाधान में रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय के प्रांगण में पूर्व से घोषित वर्ष 2026 आम सभा चुनाव के पावन बेला में दिनेश सोनी को केंद्रीय अध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह केंद्रीय महासचिव, भरत द्विवेदी केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पलामू जिला अध्यक्ष रामाकांत दुबे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हम कृत संकल्पित है कि किसी भी स्थिति में ऑटो चालक मालिक को एवं श्रमिक भाइयों का कानून अधिकार को सुरक्षित रखते हुए दिलाने का काम करेंगे साथ ही ऑटो चालकों के उज्जवल भविष्य हेतु सभी कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम करेंगे राजधानी रांची सहित् झारखंड के अन्य जिलों में में मॉडल टेंपो स्टैंड, झारखंड के टेंपो चालकों को निशुल्क वर्दी मुहैया कराई जाएगी। सभी चालक भाइयों को परमिट एवं लाइसेंस सरकार द्वारा आसान तरीके से मुहैया करने की दिशा में पहल किया जाएगा। साथ ही झारखंड के तमाम जिलों के चौक चौराहा को जाम मुक्त कराना महासंघ का प्रथम उद्देश्य होगा ताकि आम जनों को यातायात व्यवस्था जाम आदि से मुक्ति मिल सके और एक अच्छा संदेश ऑटो चालकों के प्रति समाज को मिलेगा। सभी ऑटो चालक भाइयों को निर्विरोध केंद्रीय महासचिव निर्वाचित किए जाने पर हृदय से आभार प्रकट किया। मौके पर हजारों ऑटो चालक उपस्थित है।