झारखंड आंदोलनकारियों का नेतरहाट में राज्यस्तरीय सम्मेलन संपन्न

नेतरहाट में गूंजा झारखंड आंदोलनकारियों का स्वर, पेंशन व आरक्षण बढ़ाने की मांग

नेतरहाट (लातेहार) दिनांक 06/11/2025 झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का राज स्तरीय सम्मेलन नेतरहाट आवासीय विद्यालय परिसर हाल में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता श्री पुष्कर महतो ने की झारखंड आंदोलनकारी पूरे झारखंड राज्य से हजारों हजार की संख्या में शामिल हुए, इसके मुख्य वक्ता मधु मंसूरी,एवं वक्ता सरोजनी कश्यप, नेतरहाट विद्यालय के प्राचार्य एवं सुलेमान अंसारी, संजय बर्मन युवा समाजसेवी, विदेशी महतो, डॉ मकबूल अंसारी, संजय सिंह, नूरुद्दीन अंसारी, वीरेंद्र ठाकुर मुमताज अंसारी, महेंद्र प्रसाद,दाउद केरकट, शंखनाद सिंह धर्मदेव, राजू प्रजापति शौकत अंसारी नजरुल अंसारी, मोबिन अंसारी इत्यादि लोग भी अपने विचार रखें, इस सम्मेलन में राज्य सरकार से प्रस्ताव पारित कर मांग की गई की जेल जाने के बाध्यता को समाप्त कर, सभी आंदोलनकारी को ₹50000 परतिमाह पेंशन दिया जाए एवं नौकरी में 5% जो आरक्षण दिया गया है उसको बढ़कर 10% किया जाए और सभी आंदोलनकारी को 50 लाख का इंश्योरेंस कराया जाए, ट्रेन बस में भाड़ा किराया में छूट दिया जाए और मृत आंदोलन करी के आश्रितों को सारा सहूलियत दिया जाए,

You may have missed