झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोक सभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा : सतीश

0
8825e111-c44e-4d84-8c03-df2dea1f558a

झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा लोक सभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा : सतीश

रांची स्थित मोर्चा के केन्द्रीय कार्यालय मे केन्द्रीय कमेटी और प्रमंडलीय अध्यक्ष की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बिदेशी महतो ने किया। मोर्चा के संस्थापक और महा सचिन पुष्कर महतो ने कहा कि हम लडाई लड कर अलग झारखण्ड राज्य की स्थापना करायी है। 23 बर्ष बिताने के बाद भी अब तक झारखण्ड आन्दोलनकारियो को मान सम्मान पेंशन या कहें कि सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। अब हमारी लडाई झारखण्ड को सुन्दर बनाने के लिए है। 9 मार्च आर्थिक नाकेबंदी के सफलता ने झारखंड आंदोलनकारियों के मांग को राजनितिक पटल पर ले आया। हम लोकसभा चुनाव मे झारखंड में अपनी भूमिका अदा करेंगे। हमारे पास झारखण्ड के 14 लोक सभा प्रत्याशी की आवेदन आयी है जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा केन्द्रीय कमेटी की समिक्षात्मक बैठक में करेंगे। मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि झारखण्ड आन्दोलनकारियो की समस्या को जो भी राजनीतिक दल अपनी चुनावी घोषणा पत्र में लाती है झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा उनके दल ओर प्रत्याशी पर बिचार कर पुरजोर समर्थन पर भी बिचार की जाएगी। राज्य के सत्ताधारी दल का मुखिया खुद को आन्दोलनकारी कहलाता है मगर इनकी सोच आन्दोलनकारियो के समस्या के बिपरीत है। झारखंड राज्य को जिस तरह से कलंकित किया गया है मोर्चा उस कलंक को मिटाने का संकल्प लेती है।जल जगंल जमीन पर झारखण्डी का अधिकार हो। रोजगार के लिए झारखण्डी जनता का बिस्थापन बंद हो।
हमारे पास लोक सभा के संभावित प्रत्याशी की सुची मे धनबाद बिदेशी महतो, लोहरदगा स्टिफन किंडो, पलामू गणेश रबि, चतरा अलि हसन रांची जितेन्द्रसिंह दुमका जितना कोल जमशेदपुर भूनेश्वर महतो पश्चिमी सिंहभूम दामु बानरा हजारीबाग गौरांग राय का आवेदन मोर्चा के पास आया है।
बैठक में मुल्यरूप से पुष्कर महतो जितेन्द्रसिंह सतीश कुमार रोजलिन तिर्की बुधन कोल सरोजिनी कच्छप इजहार राही बद्री सिंह बिकेश शुक्ला दिवाकर साहु बिश्व जीत प्रमाणिक मोरस केरकेट्टा अनिल मनोहर फ्रांसिस गुडीया सुनिल वर्मा सरदार बिपीन सिंह राजेश सिंह ठाकुर राम महतो बिजय उरांव सुजीत टोप्पो परेश सिंह आदि सभी प्रमंडलीय अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed