झामुमो से राजद में शामिल हुए करीब अंसारी को गढ़वा जिला का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया

मेराल प्रखंड के तीसरटेटूका गांव निवासी राजद नेता करीब अंसारी को राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा जिला का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने रविवार को गढ़वा जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर करीब अंसारी को नियुक्त किया है। नव नियुक्त राजद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष करीब अंसारी मेराल प्रखंड के तीसरटैटूका गांव के निवासी है। विगत 6 माह पूर्व करीब अंसारी ने झामुमो पार्टी से इस्तीफा दिए थे इसके बाद राजद प्रदेश कार्यालय पहुंच राजद पार्टी का सदस्यता ग्रहण किए थे। अध्यक्ष करीब अंसारी ने चयन होने पर प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव सहित पार्टी के शीर्ष नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपने ओर से आभार प्रकट किया है। साथ ही प्रदेश कमेटी के तमाम पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी प्रखंड पदाधिकारी तथा पंचायत के सभी राजद कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है उसके लिए सत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। और पार्टी को गढ़वा जिला में मजबूत करने का काम करूंगा। साथ ही वर्तमान में नगर परिषद के होने वाले चुनाव में पार्टी हित में जो भी उम्मीदवार भाग लेगा उसे भरपूर सहयोग किया जाएगा। रजक के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनने पर जिले भर के राजद कार्यकर्ताओं ने करीब अंसारी के आवास पर जाकर तथा दूरभाष के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।