झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न: नई कमेटी गठित, मिथिलेश पांडे बने पांकी प्रखंड अध्यक्ष
झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न: नई कमेटी गठित, मिथिलेश पांडे बने पांकी प्रखंड अध्यक्ष
पांकी,झारखंड मुक्ति मोर्चा के संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर शुक्रवार को पांकी स्थित बाबा मैरिज हॉल में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सांगठनिक चुनाव का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत कमेटी एवं प्रखंड कमेटी के अलावे जिला के झामुम के कई नेता शामिल हुए। सम्मेलन में सर्वसम्मति से पांकी प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन करते हुए मिथिलेश पांडे को नया प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की घोषणा कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और मुख्य अतिथियों का कार्यकर्ताओं ने एक विशाल फूलों की माला पहनाकर और पार्टी के पारंपरिक हरे रंग के पट्टे देकर जोरदार स्वागत किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को पंचायत स्तर तक सक्रिय बनाना इस नई कमेटी की मुख्य प्राथमिकता होगी। नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश पांडे ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पांकी विधानसभा क्षेत्र में झामुमो को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में दिवंगत प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंहा के तस्वीर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, रंजन चंद्रवंशी जिला सचिव ,केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी, केंद्रीय समिति सदस्य सुशील मिश्रा, संगठन सचिव देवनंदन भारद्वाज, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज सिन्हा संगठन सचिव गौरव सिंह उर्फ बलराम सिंह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गिरी, उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कांति चंद्रवंशी,सचिव सुनील यादव , उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, बलराम यादव, शेरखान व संगठन सचिन कुंदन कुमार सिंह सुनील ठाकुर के अलावे क्षेत्र के सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित थे।

