जान का खतरा बता राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी ने मांगी सुरक्षा, थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी गढ़वा जिला अध्यक्ष करीब अंसारी ने जान की खतरा बता कर मांगी सुरक्षा

मेरे हत्या की साजिश रचने के लिए परदे के पीछे कौन है प्रशासन इसका करें खुलासा

मेराल । राष्ट्रीय जनता दल के गढ़वा जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं मेराल दक्षिणी के जिप सदस्य रौशन परवीन के पिता करीब अंसारी ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने के साथ मेराल थाना प्रभारी के तबादले की मांग की है। उन्होंने शनिवार को मेराल थाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव तीसर टेटूका स्थित आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि पिछले कई महीनों से कुछ संदिग्ध लोग उनका पीछा कर रहे हैं जिससे वह भय के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे जहां जाते हैं, संदिग्ध लोग उनके पीछा करने लगते है उनको रुकने पर वे लोग भी कुछ दूरी पर रुक जाते हैं। इससे उन्हें अपने तथा परिवार की सुरक्षा को लेकर लगातार डर बना हुआ है ,यह घटनाक्रम लगभग 6 महीना से ऊपर हो गया।करीब अंसारी ने अपने आवेदन में सबसे गंभीर आशंका जताते हुए कहा है कि उन्हें किसी फर्जी मुकदमे में फंसाकर गिरफ्तार कराया जा सकता है या उनकी हत्या तक कराई जा सकती है। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में उनको अनहोनी की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आखिर मेरी हत्या की साजिश रचने के पीछे कौन है इसका खुलासा प्रशासन को करना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया है कि थाना प्रभारी द्वारा मेरा मोबाइल नंबर की लोकेशन की निगरानी किया जाता है।
करीब अंसारी ने मेराल थाना प्रभारी विष्णुकान्त पर राजनीतिक रूप से उन्हें निशाना बनाए जाने और मुस्लिम नेताओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राजद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से उनके प्रति राजनीतिक टिप्पणी और दबाव जैसी स्थिति महसूस हो रही है। करीब अंसारी ने थाना प्रभारी पर असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। और जिले के एसपी से निष्पक्ष जांच करने की मांग किया है। करीब अंसारी का कहना है कि भय के माहौल के कारण उनका सामान्य सामाजिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपनी और अपने पूरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया है।राजद कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने गढ़वा जिला के सभी राजनीतिक पार्टी के लोगों से अपील किया है कि पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर इस संकट की घड़ी में सहयोग करने की भी बात कही है।

इस संबंध में मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि करीब अंसारी द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। वाहन चेकिंग अभियान में पकड़े गए बाइक छोड़ने की पैरवी की जाती है पुलिस द्वारा उनकी सभी बातें नहीं मानने पर दुर्भावना ग्रस्त होकर आरोप लगा रहे हैं।