जामिया प्रशासन का बड़ा फैसला, 15 मई 2027 तक लागू होगा छात्र संघ का संविधान, छात्रों को राहत
जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की मांगों पर विचार करते हुए एक आदेश जारी किया है। इसके तहत छात्र संघ के संविधान और चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 15 मई 2027 तक छात्र संघ का संविधान लागू होगा विश्वविद्यालय प्रशासन ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ के संविधान को मंजूरी देने और उसे लागू करने की प्रक्रिया 15 मई 2027 तक पूरी करने की बात कही है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ जारी किए गए कारण बताओ नोटिस, अनुशासनात्मक कार्रवाई, निष्कासन, निलंबन और कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध जैसे आदेश वापस लिए जाएंगे।

