जॉर्जिया मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, पीएम मोदी की बधाई पर दिया खास जवाब
जॉर्जिया मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, पीएम मोदी की बधाई पर दिया खास जवाब
नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने 4 सितंबर को देश के युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी।
पीएम मोदी के बधाई संदेश का जवाब देते हुए जॉर्जिया मेलोनी ने भारत और इटली के बीच मजबूत होते संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी बधाई और दोस्ती के लिए वह आभारी हैं। मेलोनी ने कहा कि आज इटली और भारत के बीच रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं।
मेलोनी के इस जवाब को दोनों देशों के बीच बढ़ते मैत्रीपूर्ण और रणनीतिक संबंधों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत हुआ है।

