इसराइल के सैनिक का बढ़ रहा अत्याचार, गाजा में गर्भवती महिला को भी नहीं बख्श रहे

0
8b6554687d00ac8e4052d38f85fe36d4df4d58a65b243c1fdb36d02313e5e0b3

 उत्तराखंड में पिछले दिनों संपन्न कांवड़ मेले के दौरान हुड़दंगियों द्वारा की गई तोड़फोड़ और संपत्तियों के नुकसान की समीक्षा शुरू हो गई है। जिन संपत्तियों को क्षति पहुंचाई गई, उनकी भरपाई अब दोषियों से की जाएगी।

संबंधित थानों से नोटिस जारी किए जा रहे हैं और नुकसान का आंकलन वीडियोग्राफी के आधार पर किया जा रहा है।

कांवड़ मेले के दौरान जुलाई से अगस्त तक कांवड़ियों ने कई स्थानों पर बवाल मचाया, जिसमें सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। आईजी गढ़वाल रेंज ने बताया कि कांवड़ियों के खिलाफ नुकसान की भरपाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, और जिनके नाम पहले से दर्ज हैं, उनके साथ-साथ नए आरोपियों की पहचान भी की जाएगी। 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 11 हरिद्वार और 1 टिहरी में हैं। कुल 9 कांवड़ियों की गिरफ्तारी हुई है, और 184 दुपहिया तथा 5 चौपहिया वाहनों को सीज किया गया है।

आईजी ने कहा कि कोऑर्डिनेशन मीटिंग में अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ संपत्तियों के नुकसान की भरपाई पर चर्चा की गई थी, और नोटिस तामिल कराने की जिम्मेदारी बाहरी राज्यों की पुलिस की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *