इनरव्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा “होप टू शाइन” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
इनरव्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा “होप टू शाइन” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
गिरिडीह,:- इनरव्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा एक दिवसीय “होप टू शाइन” प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन गिरिडीह की डीडीसी स्मिता कुमारी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न हिस्सों से आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। मुज़फ़्फरपुर से ज्वेलरी, देवघर से रिवायत परिधान, एवं अन्य कई प्रकार के हस्तशिल्प, फैशन और घरेलू उत्पादों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने। स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी फूड स्टॉल्स की व्यवस्था की गई थी, जिनमें कुछ स्टॉल क्लब की सदस्यों द्वारा संचालित किए गए।
प्रदर्शनी के दौरान बच्चों के बीच उपाध्यक्ष राखी झुनझुनवाला द्वरा “नारी शक्ति” और दिवाली के विषय पर क्राफ्ट और पेंटिंग भी बनवायी गयी और मोमेंटो देकर उनहे सम्मानित किया गया। कोषाध्यक्ष मनीषा कपिसवे ने बच्चों के बीच कई दिलचस्प खेल खेलवा कर उन्हें इनाम भी दिया |
डीडीसी स्मिता कुमारी ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर इतनी विविधता और रचनात्मकता को देखना एक सुखद अनुभव रहा। उन्होंने आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर क्लब की पीडीसी पूनम सहाय, अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, उपाध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, सचिव स्मृति आनंद, संपादक संगीता सिन्हा, एवं सदस्यगण तनुजा सहाय, शबाना रब्बानी, आईपीपी सुमन गौरीसरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
होप टू शाइन प्रदर्शनी न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम थी , बल्कि स्थानीय और बाहरी कलाकारों व उद्यमियों को एक साझा मंच भी प्रदान किया।

