इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की 5वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी सम्पन्न
गिरिडीह :- इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह पर्ल्स की 5वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी रविवार को स्मार्ट ड्रीम एकेडमी के सभागार में भव्य रूप से आयोजित की गई। इस अवसर पर श्रीमती शबाना रब्बानी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। समारोह में विभिन्न समाजसेवी, शिक्षकगण, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़ी हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।
इस आयोजन में सत्र 2025-26 के लिए श्रीमती प्रीति भास्कर को क्लब की नई प्रेसिडेंट और श्रीमती नामिता वर्मा को सचिव, सृष्टि सिन्हा को संपादक, आयुषी मिश्रा को ISO और शिवानी कुमारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सब ने अपने-अपने पदभार ग्रहण कर क्लब को नए आयाम पर ले जाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठन में कई नए सदस्य भी शामिल हुए, जिनमें – रंगोली वर्मा, पूनम कुमारी चौधरी, नेहा सिंह, और सरिता शर्मा प्रमुख हैं।
साथ ही क्लब की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत रंजू देवी, संगीता देवी, कविता देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, बबलू जी और एक अन्य रेखा देवी को रेनकोट और बर्तन सेट भेंट स्वरूप प्रदान किए गए।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि भी सम्मिलित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से – सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बुधन महतो विद्यार्थी, उमा प्रसाद विद्यार्थी, राजेश सिन्हा, डॉ. समीर राज चौधरी, पंकज वर्मा, विनीत सिन्हा, रवि राज, प्रिंस, महेंद्र वर्मा, निशांत भास्कर, तथा कई पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
क्लब की पुरानी सदस्य जैसे – स्मृति आनंद, दीप्ति सिन्हा, संगीत सिन्हा, सृष्टि सोनम, सृष्टि सिन्हा, मृदुला शर्मा, सुनीता वर्मा आदि ने भी अपने सशक्त सहयोग से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
मुख्य वक्तव्यों की झलक
🔹 मुख्य अतिथि श्रीमती शबाना रब्बानी ने कहा:
“इनर व्हील केवल एक संगठन नहीं, बल्कि नारी शक्ति का संगठित स्वरूप है। इस मंच से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अलख जगाई जा सकती है। मैं प्रीति भास्कर जी को उनके नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं देती हूँ।”
🔹 क्लब फाउंडर PDC पूनम सहाय ने कहा:
“क्लब की स्थापना से अब तक यह मंच लगातार सेवा, सौहार्द्र और सशक्तिकरण की मिसाल बना है। प्रीति भास्कर जैसे ऊर्जावान नेतृत्व में क्लब नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।”
🔹 नव नियुक्त प्रेसिडेंट श्रीमती प्रीति भास्कर ने अपने उद्बोधन में कहा:
“यह पद मेरे लिए एक जिम्मेदारी है, सम्मान नहीं। मैं शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्रों में क्लब को नई दिशा में ले जाने के लिए संकल्पबद्ध हूँ। यह मंच समाज की पीड़ाओं के समाधान का जरिया बने, यही प्रयास रहेगा।”
कार्यक्रम का संचालन कुशलता से किया गया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

