इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के बच्चो ने लहराया पलामू का परचम

0
8a1afff3-d193-4497-a258-507e02b62488

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के बच्चो ने लहराया पलामू का परचम

 

मेदिनीनगर :- काठमांडू नेपाल में आयोजित इन्डो-नेपाल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के बाल कराटेकारों ने अपने वेट- कैटेगरी में शानदार फाइट करते हुए दो गोल्ड मेडल एवं तीन सिल्वर मेडल अपने नाम किया । विजयी प्रतिभागियों में आनंद कुमार और शिव दयाल सिंह को गोल्ड मेडल वहीं अयान सिद्दीकी, उज्ज्वल राज , आदित्य उरांव को सिल्वर मेडल और मिक़्सड- मार्शल -आर्ट्स टाईगर्स एकेडमी के रवि नयन को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। इस आयोजन के दौरान शानदार प्रदर्शन हेतू कराटेकार आनंद कुमार को बेस्ट फाईटर का अवार्ड दिया गया । यह चैम्पियनशिप नेपाल शोतोकान कराटे डू- एसोसिएशन के तत्वावधान में बाल श्रीजानालय स्कूल जोरपटी काठमांडू नेपाल में 22-23 फरवरी को किया गया था । पूरी टीम कराटे टीम मुख्य मार्शल- आर्टस प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार के नेतृत्व में नेपाल गया था ।
शानदार उपलब्धि के लिए संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने प्रशिक्षक शिहान संतोष कुमार एंव बाल कराटेकारो को बहुत- बहुत बधाई देते हुए कहा कि यह होनहार बच्चे देश के भविष्य हैंऔर मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगे चलकर पलामू जिला ,झारखंड राज्य सहित देश का नाम रौशन करेगे ।विद्यालय परिवार हमेशा से ऐसा प्रतिभावान बच्चों के साथ है और साथ रहेगी । स्कूल के सभाकक्ष में विद्यालय उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करेगी। बधाई प्रेषित करने वालों में प्रधानाध्यापक कुमार आदर्श, हॉस्टल इंचार्ज उत्कर्ष देव, उप प्रधानाध्यापक एसबी शाहा, अमरेन्दर सर, पूजा देव, संगीत प्रशिक्षक श्याम किशोर पाण्डेय,नृत्य प्रशिक्षक सनतन सोनी, समेत पुरे शिक्षक शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *