इम्तिहान पास कराने का नहीं, मंजिल तक पहुंचाने का संस्थान है देवम् —अविनाश देव

0
fc9f46e7-fbd2-4403-a092-9b6746a8072d

उद्घाटन: छात्रों के लिए देवम् इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन का हुआ शुभारंभ

इम्तिहान पास कराने का नहीं, मंजिल तक पहुंचाने का संस्थान है देवम् :अविनाश देव

शिक्षा का मसाल ही देश व दुनिया को कर सकता है रौशन: अविनाश देव

अविनाश देव ने देवम् इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन का किया उद्घाटन

हर सपनों को मिलेगी उड़ान देवम् इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन के साथ: देव

मेदिनीनगर : बदलते परिदृश्य के अनुसार अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर बच्चों को सफल होते देखना चाहते हैं लेकिन अच्छी शिक्षा के लिए बच्चों को हजारों किलोमीटर दूर भेज कर लाखों का खर्च उठाना आम जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए संभव नहीं हो पता है। जिसका अभाव पलामू में हमेशा से देखने को मिला है जिसे ध्यान में रखते हुए रेडमा काली मंदिर समीप बीएनटी कॉम्प्लेक्स मे सोमवार को मेडिकल, आईआईटी जेई फाउंडेशन (8th से 10th) सीबीएसई और आईसीएसई और जैक बोर्ड के 11th और 12th के बच्चों के लिए पलामू जिले के श्रेष्ठ शिक्षकों के समूह द्वारा संचालित देवम् इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान आए कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्री अविनाश देव, प्रधानाचार्य श्री कुमार आदर्श देवम इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन के संचालक श्री आर. एन. सिंह, शैक्षणिक प्रमुख श्री यू. एस. चौबे प्रवीण दुबे मनीष सर, उपदेशक रजनीकांत पांडे व अन्य सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर उपस्थित श्री देव ने कहा कि
शिक्षा जीवन का अनमोल रतन है, इसके बिना जीवन अधूरा रह जाता है। शिक्षा के माध्यम से विकास का मार्ग खुलता है। आज के स्पर्धा के दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत है। जिसका अभाव पलामू में हमेशा से देखने को मिला है। पलामू में मेधावी छात्रों की कमी नहीं है लेकिन उनके अभिभावक अधिकतर किसान छोटे-मोटे व्यवसाय और मजदूर होते हैं जो कि अपने बच्चों को अच्छे शिक्षा के लिए कहीं दूर शहर अच्छे संस्थानों में लाखों का फीस देकर शिक्षा दिलाने से असमर्थ रहते हैं जिस कारण मजदूर और किसान का बेटा किसान ही बन के रह जाता है। लेकिन अब पलामू में भी जिले के श्रेष्ठ शिक्षकों द्वारा संचालित देवम् इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन का प्रयास है कि बहुत ही कम फीस में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जाएगा। वही संत मरियम विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कुमार आदर्श ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में बच्चों के बेहतरी शिक्षा के लिए जहाँ ट्यूशन सेंटरों में अलग-अलग विषयों के लिए अभिभावकों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं अब देवम् इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन में एक छत के नीचे बच्चों को सम्पूर्ण विषय की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही इस कार्यक्रम में मौजूद इंस्टिट्यूट के संचालक श्री आर.एन.सिंह ने कहा कि बड़े शहरों की तरह यहां व्यवस्था की गई है। दक्ष व योग्य शिक्षक तथा नई शिक्षा प्रणाली के माध्यम से छात्रों को प्रतियोगिता की तैयारी कराया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे अर्थाभाव के कारण बाहर जाकर तैयारी नहीं कर सकते थे। साथ ही मौके पर मौजूद यू एस चौबे ने कहा कि हम सभी शिक्षकों का प्रयास है कि सभी विषय की तैयारी एक ही स्थान पर बहुत ही कम फिश में बेहतरीन शिक्षा दी जाएगी। इस कार्यक्रम में शिक्षक हजारों बच्चों के साथ-साथ पत्रकारगण भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed