इजरायल ने ड्रोन हमले का लिया बदला, यमन में हूतियों के गढ़ में की एयर स्ट्राइक

0
Untitled

इजरायली सेना ने शनिवार (20 जुलाई) को कहा कि पिछले दिन तेल अवीव में विद्रोही समूह द्वारा किए गए घातक ड्रोन हमले के बाद उसने पश्चिमी यमन में कई हूतियों के ठिकानों पर हमला किया. अक्टूबर में इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से यमन की धरती पर यह इजराइल का पहला हमला था. इजराइल ने हूतियों के खिलाफ नया मोर्चा खोलने की धमकी दी थी.

इजरायली सेना ने कहा कि उसने हूतियों के गढ़, पश्चिमी बंदरगाह के शहर होदैदा में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.उन्होंने कहा कि उनका यह हमला हाल के महीनों में इजरायल के खिलाफ सैकड़ों हमलों के जवाब में था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *