IIW वाइस प्रेसिडेंट सरिता लुनानी ने बताया नेतृत्व का मंत्र, सेवा प्रोजेक्ट से महिलाओं को मिला सहारा
IIW Vice President सरिता लुनानी ने दिया प्रभावशाली नेतृत्व का मंत्र
गिरिडीह। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा होटल अशोका इंटरनेशनल में “Leadership Beyond Boundaries – Leads with Heart” विषय पर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता IIW Vice President सरिता लुनानी जी थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में District Chairman प्रियंका कुमार जी एवं Past Association Treasurer डॉ. नीना कुमार जी उपस्थित रहीं।
सरिता लुनानी जी का स्वागत शंखनाद एवं झारखंडी लोकनृत्य के साथ किया गया। मंच एवं सभागार की सजावट झारखंड की कला-संस्कृति पर आधारित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरिता लुनानी जी सहित विशिष्ट अतिथियों, PDC पूनम सहाय जी, अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, सचिव संगीता सिन्हा एवं शिवप्रकाश बगड़िया जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। ISO नमिता जमवार ने इनर व्हील प्रार्थना तथा संगीता सिन्हा एवं अमिता छाबड़ा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
सरिता लुनानी जी ने प्रभावशाली PPT Presentation के माध्यम से नेतृत्व के गुणों और एक सच्चे लीडर द्वारा अपनी टीम को साथ लेकर आगे बढ़ने के तरीकों को बेहद सहज, रोचक एवं प्रेरक ढंग से समझाया। उपस्थित चिकित्सक, रोटरी सदस्य, प्राचार्य, अधिवक्ता, व्यवसायी एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उनकी प्रस्तुति से बेहद प्रभावित हुए।
District Chairman प्रियंका कुमार जी एवं Past Association Treasurer डॉ. नीना कुमार जी ने सरिता लुनानी जी के व्यक्तित्व, उनकी उल्लेखनीय कार्ययात्रा, नेतृत्व क्षमता एवं इनर व्हील के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। क्लब सदस्य विभूति रंजना, संगीता सिन्ह, दीप्ति सिन्हा एवं नमिता जमवार ने नेतृत्व पर संदेशपूर्ण स्किट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन CGR सोनाली तारवे ने किया।
इस अवसर पर IIW Vice President सरिता लुनानी जी के माध्यम से क्लब के दो सेवा प्रोजेक्ट कराए गए—एक विद्यालय के लिए शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा हेतु वाटर कूलर/फिल्टर प्रोजेक्ट तथा पाँच जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन प्रोजेक्ट।
अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय क्लब के प्रत्येक सदस्य को देते हुए PDC पूनम सहाय जी के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में स्मृति आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

