गिरिडीह में किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जमीन के रिकॉर्ड को लेकर आंदोलन तेज

किसान जनता पार्टी का गिरिडीह समाहरणालय के समीप सीo सीo एलo मैदान में आज 18 अगस्त से किसान जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ l धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू ने कहा कि जब हेमंत सरकार झारखंड राज्य के नौजवानों की नौकरी बेचा तो हम लोग यह सोचकर चुप रहे कि हमारे बाल बच्चे खेती किसानी करके गुजर बसर कर लेगा पर अब हेमंत सरकार के अधिकारी हम गरीब किसानों का जमीन भू माफिया और पैसे वालों के पास बेच रहा है ऐसे में हमारे बाल बच्चे कहाँ जाएँगे? किसान जनता पार्टी के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने कहा कि हमारे मृत पूर्वज का जमीन हमारे नाम पर नहीं किया जा रहा है हमारा जमीन का लगान हमसे सरकार ने लेना बंद कर दिया है फिर भी हमलोग इस गलतफहमी में हैं कि हमारा जमीन हमसे कोई छीन नहीं सकेगा l बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अनिश्चितकालीन धरना तब तक समाप्त नहीं करना है जब तक कि धरना मे भाग लेने वाले आंदोलनकारी किसानों के मौजा के जमीन के जमाबंदी से संबंधित सम्पूर्ण रजिस्टर टू के सभी पन्नों का प्रमाणित प्रतिलिपि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के रिट याचिका संख्या 5925/ 2022 में पारित आदेश के आलोक में नहीं मिल जाता l इस सप्ताह धरना के नेतृत्व की जिम्मेवारी विजय कुमार, नारायण राय धनेशवर महतो, दासो मुर्मू, घनश्याम पंडित और बिरजू राय को संयुक्त रूप से दिया गया l धरना स्थल पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु किसानो के संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन उपायुक्त गिरिडीह को दिया गया l