हुसैनाबाद के लोहबंधा में अनुमंडल पुलिस प्रशासन जन समाधान शिविर का किया गया आयोजन
जन समाधान शिविर में भारी संख्या में पहुंचे सुदूरवर्ती क्षेत्रों की ग्रामीण जनता
एसडीपीओ एस मो० याकूब ने किया स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य एवं खेल-कूद सामग्री का वितरण
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती महुडंड पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य लोहबंधा के प्रांगण में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस प्रशासन द्वारा जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
जन समाधान शिविर का आयोजन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस मोहम्मद याकुब व अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता और अभियान एएसपी राकेश सिंह, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी के नेतृत्व में किया गया।
जन समाधान शिविर में उक्त पंचायत अंतर्गत लोहबंधा,नासोजमालपुर,नइया, सलैयाटीकर,केमो प्रतापपुर सहित महुडंड पंचायत के सभी गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता पहुंच कर अपनी – अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में उपस्थित सभी पदाधिकारीयों को अवगत कराया।
इस दौरान मौके पर ऐसे सैंकड़ों ग्रामीण जनता की समस्या को जन समाधान शिविर में ही ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
जन समाधान शिविर में अलग-अलग विभिन्न विभाग के दर्जनों स्टाल- स्वास्थ्य चिकित्सा, स्कूली शिक्षा, समाजिक सुरक्षा, आवास योजना,मनरेगा योजना,बाल विकास परियोजना,जमीनों का दाखिल खारिज आदि सम्बंधित स्टाल लगाए गए थे।
जन समाधान शिविर में अनुमंडल पुलिस प्रशासन द्वारा लोहबंधा सहित महुडंड पंचायत के सभी अन्य गांव के स्कूली छात्र एवं छात्राओं को पाठ्य सामग्री और खेल-कूद के रूप में फुटबॉल एवं गेंद व बल्ले की सामग्री वितरित किया गया।
जन समाधान शिविर के विशेष मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह आई.ए.एस. एस मोहम्मद याकुब, अभियान ए एस पी राकेश सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता,एलआर डीसी गौरांग महतो,थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, बीडीओ सुनिल वर्मा, सीओ पंकज कुमार, महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी, मुखिया मिना देवी, पंचायत समिति सदस्य रमेश राम, समाज सेवी शिवशंकर यादव आदि सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

