हरिहरगंज में वर्षों पुरानी सड़क की समस्या दूर, निजी खर्च से कराया गया समतलीकरण
हरिहरगंज में वर्षों पुरानी सड़क की समस्या दूर, निजी खर्च से कराया गया समतलीकरण
हरिहरगंज, पलामू। प्रखंड के तेतरिया गांव और पथरा नाला के बीच वर्षों से खराब सड़क की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिली है। लंबे समय से बदहाल सड़क के कारण ग्रामीणों और बीमार मरीजों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों के अनुसार, समाजसेवा की पहल करते हुए मुखिया प्रत्याशी उमा यादव ने अपने निजी खर्च से सड़क का समतलीकरण कराया। इसके साथ ही ह्यूम पाइप डालकर डायवर्सन भी तैयार कराया गया, जिससे सड़क पर आवागमन सुगम हो गया है।
इस सड़क का लाभ केवल तेतरिया गांव के लोगों को ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती बिहार के डुमरिया क्षेत्र के लोगों को भी मिलने की बात कही जा रही है। सड़क दुरुस्त होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
मौके पर विजय भुइयां, जदुलंदन देवी, तेतरिया देवी, सोनी देवी और संतोष चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की पहल के लिए आभार जताया।
पलामू हरिहरगंज से संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

