हरिहरगंज में सैरात विवाद ने लिया हिंसक रूप, JMM प्रखंड अध्यक्ष समेत 4 घायल
शहरी क्षेत्र के भगत तेंदुआ
काली मंदिर के समीप
सैरात वसूली को लेकर
उत्पन्न विवाद में दो पक्षों
के बीच जमकर मारपीट
हुई, जिसमे ं चार लोग
घायल हो गए. घायलो ं में
एक पक्ष के शंभू यादव,
जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष
अमित कुमार सिंह, राजू
शर्मा तथा दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार शामिल हैं. घटना के बाद दोनो ं पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ हरिहरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मेघा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर दिनेश मेहता ने भगत तेंदुआ निवासी प्रिंस कुमार, रंजय कुमार, सुधीर कुमार सहित अन्य लोगों पर सैरात वसूली कर रहे लोगों के साथ मारपीट कर घायल करने एवं राशि छीनन े का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. वही ं दूसरे पक्ष के विजय पासवान ने शंभू यादव, अमित कुमार सिंह, राजू शर्मा सहित अन्य लोगों पर रंगदारी वसूलने, गाली-गलौज करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनो ं पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी ह ै तथा अनुसंधान के बाद अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पलामू संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता

