हरिहरगंज में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के करतब में दो किशोर घायल, एक रेफर
पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्टिंग शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस मे ं हथियार से करतब दिखान े में दो युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता से हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बंजारी मोहल्ला निवासी मो. नसरुल्ला के 17 वर्षीय पुत्र मो ख्वाजा अंसारी पारंपरिक हथियार से करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड ़ गया और बाएं हाथ की दो उंगलिया ं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं इसी मोहल्ले के साबिर अली के 17 वर्षीय पुत्र नौशाद अली के सिर मे ं गंभीर चोट लग गयी। सीएचसी मे ं ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार ने दोनो ं घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मो. ख्वाजा अंसारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वही ं मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। छतरपुर डीएसपी प्रशांत कुमार व हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

