हरिहरगंज में ऐंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान, 42 वाहनों की जांच, तीन का चालान

अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को हरिहरगंज थाना क्षेत्र में विशेष ऐंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. पलाम ू एसपी के निर्देश पर थाना परिसर के समीप पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी. जांच अभियान में कुल 42 वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान यातायात नियमो ं का उल्लंघन करने वाले तीन बाइक चालकों का चालान काटा गया. पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेज, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट एवं अन्य आवश्यक कागजातो ं की जांच की. थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण, अवैध गतिविधियो ं पर अंकुश तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंन े कहा कि ड्रंक एंड ड्राइव समेत यातायात नियमो ं का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही आम लोगों मे ं सुरक्षा का माहौल कायम रखने के लिए ऐस े अभियान आग े भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे. अभियान मे ं एसआइ सुनील झा, एएसआइ रमेश कुमार रवि सहित थाना के कई पुलिसकर्मी

पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्टिंग