हरिहरगंज के सुल्तानी स्कूल में 22 छात्राओं को मिली साइकिल, आज 60 और छात्रों को मिलेगा लाभ

हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता
साइकिल

शेष 60 छात्र-छात्राओं को आज दी जाएगी साइकिल

हरिहरगंज (पलामू)। प्रखंड अंतर्गत स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, सुल्तानी मे ं मंगलवार को मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे ं आठवीं कक्षा उत्तीर्ण 22 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गयी। साइकिल मिलने के बाद छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मंज ू देवी, सांसद प्रतिनिध ि राजीव रंजन, कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार, बीपीएम शशिकांत

तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से छात्राओं को साइकिल वितरित की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि साइकिल वितरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। मंगलवार को 22 छात्राओं को साइकिल दी गयी, जबकि शेष 60 छात्र-छात्राओं के बीच बुधवार को साइकिल का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि राज्य सरकार की

साइकिल योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को शिक्षा से जोड़कर रखना तथा विद्यालय आने-जान े में होने वाली कठिनाइयो ं को दूर करना है। उन्होंन े छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन मे ं आग े बढ़न े का आह्वान किया। कार्यक्रम मे ं समाजसेवी राजेश राम, शिक्षक विपुल सिंह, संजीव कुमार, ब्रजेश चौबे, सौरव उपाध्याय, मृणाल काति पाल, विनोद सिंह, बृज बिहारी राम, शंभू सिंह, दिनेश, मुरारी, दीपक सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।