हरिहरगंज के आर.के. सीता +2 विद्यालय की संस्कृत लैब को मिला प्रोजेक्टर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

हरिहरगंज के आर.के. सीता +2 विद्यालय की संस्कृत लैब को मिला प्रोजेक्टर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

पलामू के हरिहरगंज स्थित आर.के. सीता +2 उच्च विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। समाजसेवी विनोद चौधरी उर्फ जानू चौधरी ने विद्यालय की संस्कृत प्रयोगशाला (संस्कृत लैब) के लिए आधुनिक प्रोजेक्टर भेंट किया। बताया गया कि विद्यालय के शिक्षक डॉ. राजकुमार के आग्रह पर यह सहयोग मिला, जिससे संस्कृत शिक्षा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

प्रोजेक्टर मिलने से अब विद्यार्थियों को एनिमेशन, ऑडियो-विजुअल सामग्री और डिजिटल माध्यम से संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा का अध्ययन कराया जाएगा। इस अवसर पर जानू चौधरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग आवश्यक है। वहीं, डॉ. राजकुमार ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा से प्रभावी ढंग से जोड़ने में सहायक होगी। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय प्रसाद राय, डॉ. ओरेन्द्र कुमार यादव, डॉ. नागदेव यादव सहित विद्यालय के कई शिक्षक उपस्थित रहे।पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार