दमवा और रोंघा में नया ट्रांसफॉर्मर लगने से बिजली बहाल, ग्रामीणों को मिली राहत


दमवा और रोंघा में नया ट्रांसफॉर्मर लगने से बिजली बहाल, ग्रामीणों को मिली राहत

पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार

पलामू जिले के पीपरा प्रखंड अंतर्गत दमवा और सरैया पंचायत के रोंघा गांव में 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर जल जाने से कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे दोनों गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने कई स्तर पर समस्या के समाधान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि एवं वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान से संपर्क कर अपनी समस्या बताई।

ग्रामीणों की शिकायत पर संदीप पासवान ने तत्काल डालटनगंज स्थित बिजली विभाग के महाप्रबंधक और अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गांवों के लिए 25 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराए, जिन्हें स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली लौटने के बाद ग्रामीणों ने राहत जताई और समस्या के समाधान में सहयोग के लिए संदीप पासवान एवं बिजली विभाग का आभार व्यक्त किया।