हरिहरगंज के 7 सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता और एमडीएम की जांच
हरिहरगंज के 7 सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता और एमडीएम की जांच
पलामू के हरिहरगंज प्रखंड में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को सात सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शैक्षणिक गतिविधियों, मध्याह्न भोजन (एमडीएम), शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता व्यवस्था और सरकारी मानकों के अनुपालन की जांच की। विभिन्न अधिकारियों ने उर्दू मध्य विद्यालय अररूआ खुर्द, तेतरिया टोला गिद्दी, अररूआ कला, खाप कटैया, डेमा, भरवादोहरी और बेलौदार विद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में पठन-पाठन की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया तथा विद्यार्थियों की अधिगम क्षमता का भी आकलन किया गया। साथ ही एमडीएम की गुणवत्ता, विद्यालय की साफ-सफाई, नामांकन, उपस्थिति, शिक्षक उपस्थिति, निरीक्षण पंजी और अन्य अभिलेखों का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को सभी अभिलेख अद्यतन रखने, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और सरकारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।हरिहरगंज संवाददाता मनोज

