हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री

0
94ecf5e2682b06a69d3edb743ac23b1eb57724ca6444ce31cf59fd8d35d8043d

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के तीसरी बार झारखंड के सीएम बनने की संभावना है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राज्य में पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच आम सहमति के बाद यह संभव है।

उन्होंने बताया कि गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने सीएम चंपई सोरेन के आवास पर एक मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को JMM विधायक दल का नेता चुनने का निर्णय लिया। पार्टी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, “मीटिंग में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को लाने का फैसला किया गया।”

अगर वे शपथ लेते हैं तो वे झारखंड के 13वें सीएम होंगे, जिसे 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग करके बनाया गया था। बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और उसके प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी शामिल हुए। हेमंत सोरेन करीब पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा हुए थे, क्योंकि हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

तो वहीं अब एक्स पर एक पोस्ट में भाजपा सांसद निशकांत दुबे ने कहा: “झारखंड में चंपई सोरेन का युग खत्म हो चुका है। परिवारवादी पार्टी में परिवार से बाहर के लोगों का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। मेरी इच्छा है कि मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लें और भ्रष्ट हेमंत सोरेन के खिलाफ खड़े हों।” सूत्रों के अनुसार हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन जल्द ही पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed