हैदरनगर गोलीकांड का खुलासा, शूटर गिरफ्तार
हैदरनगर थाना क्षेत्र में 1 नवंबर 2025 को हुए गोलीकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। हाई स्कूल के सामने निरज चंद्रवंशी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया था। मामले में SIT टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आकाश कुमार सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। घटना 70 हजार की सुपारी पर कराई गई थी। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

