ज्ञान गंगा शिक्षण संस्थान में जैक बोर्ड 2026 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को गेस गाइड का वितरण

ज्ञान गंगा शिक्षण संस्थान हासनदाग में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के बीच मुखिया फुलमंती देवी ने बर्मा गेस गाइड का वितरण किया। मेराल प्रखंड के हासनदाग पंचायत के मुखिया फुलमंती ने बुधवार को ज्ञान गंगा शिक्षण संस्थान में झारखंड जैक बोर्ड 2026 की तैयारी कर रहे 80 छात्र-छात्राओं के बीच बेहतर तैयारी करने के उद्देश्य से वर्मा गेस गाइड का वितरण किया। इस संबंध में मुखिया फुलमंती देवी ने बताइ की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बर्मा गेस गाइड उपलब्ध कराई हूं ताकि इससे बेहतर तैयारी कर परीक्षा में विद्यार्थी अच्छा परिणाम ला कर पंचायत सहित प्रखंड का नाम रौशन करें। इस अवसर पर मुखिया ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया। इस मौके पर ज्ञान गंगा शिक्षण संस्थान के निदेशक सह मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से कहा कि तनाव मुक्त होकर परिणाम की चिंता नहीं करते हुए परीक्षा की बेहतर तैयारी करें तभी परीक्षा में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से अध्ययन करने वाले कई छात्र छात्राएं उच्च पदाधिकारी बनकर देश की सेवा में कार्य कर रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से कमलेश चौधरी नगर पालिका में जेई के पद पर शिवम चौबे सीआईएसएफ चंदन कुमार सीआरपीएफ रिंकू कुमार अग्नि वीर सहित कई विद्यार्थी निजी क्षेत्र में उच्च पदों पर आसीन होकर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। गाइड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने मुखिया के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर शिवदत्त चौधरी संतोष चौधरी सहित छात्र छात्राएं मौजूद थे।