असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

संवाददाता नीलांबर पीतांबरपुर।

प्रखंड के कोट खास पंचायत में ठंड के प्रकोप को देखते हुए पंचायत की मुखिया जुली सिंह एवं उपमुखिया चिंटू दुबे द्वारा संयुक्त से असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से प्रभावित गरीब, असहाय एवं कमजोर वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाना था।निर्धारित सूची के अनुसार 120 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाना था, लेकिन अपेक्षा से अधिक, लगभग 200 लोग कंबल लेने पहुंच गए। अधिक भीड़ होने के कारण सभी लोगों को कंबल उपलब्ध कराना संभव नहीं हो सका, जिससे कुछ लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा।
मुखिया जुली सिंह ने बताया कि पंचायत स्तर पर सीमित संसाधनों के बावजूद जरूरतमंदों की सहायता करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे लोगों को चिन्हित कर मदद पहुंचाने की कोशिश की जाएगी, ताकि कोई भी गरीब व असहाय व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।उपमुखिया चिंटू दुबे ने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है जो व्यक्ति वंचित हैं उन्हें जल्द ही कंबल दिया जाएगा।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।