गुरु कृपा कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

गुरु कृपा कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

हरिहरगंज। नगर पंचायत क्षेत्र के अररुआ खुर्द स्थित गुरु कृपा कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक केक काटा और मिठाइयां बांटकर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। बच्चों ने अपने गुरुओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस दिन को खास बनाया।

विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच उत्साहपूर्ण और आत्मीय माहौल रहा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की सुंदर झलक पेश करता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

समारोह में वशिष्ठ गुरु जी, महेंद्र सर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी की सहभागिता से शिक्षक दिवस का आयोजन यादगार बन गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और गुरु के महत्व का संदेश दिया।

​पलामू, हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता