गुमला के बांस कारीगरों की बदलेगी तस्वीर! 14 दिन के प्रशिक्षण से बढ़ेगी कमाई

गुमला जिला के कामडारा प्रखंड,के ग्राम पकरा के बांस कारीगरों को मिला 14 दिवसीय प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, गुमला एवं NEEDS संस्था के द्वारा किया गया पहल से सशक्त हो रहें स्थानीय कारीगर

वर्षों से अपने हाथों के हुनर से सुंदर और उपयोगी उत्पाद बनाने वाले ग्राम पकरा के कारीगरों को अब उनकी मेहनत और प्रशिक्षण से प्राप्त उन्नत कारीगरी का हुनर केवल गांव के बाजार हाट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नगर के बड़ा बाजार तक पहुंचेगा और उनकी आमदनी को मजबूत करेगा।

कारीगरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के माध्यम से नीड्स संस्थान को 10 प्रतिशत के अंशदान पर मशीन/टूल किट का उपलब्ध कराया गया है। बांस कारीगरों को मशीन द्वारा उन्नत प्रशिक्षण, कम समय में अधिक उत्पाद का निर्माण के बारे में 14 दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम पकरा , प्रखंड कामडारा , गुमला में दिया प्रशिक्षण । जिले के कारीगरों की पहचान, उनका पारंपरिक हुनर आधुनिक जरूरतों के अनुरूप और बेहतर बना सके।

बल्कि कारीगरों के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक कार्यस्थल की भी व्यवस्था की गई। एससीए मद से कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) भवन का निर्माण कराया गया है, जिससे कारीगर धूप, बारिश और कठिन मौसम की चिंता किए बिना नियमित रूप से काम कर सकेंगे ।

इस अवसर पर NEEDS संस्था के CEO प्रशांत दास, कम्युनिटी मोबिलाईज प्रमिला सिंह, प्रखंड उद्यमी समन्वयक गुंदुर उरांव, मास्टर ट्रेनर पंचू तुरी एवं बांस कारीगर उपस्थित रहें