ग्रामीण विकाश और पंचायती राज मंत्री को कांग्रेसी नेताओं ने गढ़वा में किया जोरदार स्वागत

ग्रामीण विकाश और पंचायती राज मंत्री को कांग्रेसी नेताओं ने गढ़वा में किया जोरदार स्वागत

गढ़वा: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपीका पांडेय सिंह गुरूवार की शाम में गढ़वा पहुंची। मंत्री को गढ़वा पहुंचने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई. ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने मंत्री को शाल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया। इस के बाद मंत्री का काफिला सीधा विश्व प्रसिद्ध बंशीधर मंदिर पहुंचा जहाँ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पूजा अर्चना किया।इस मंत्री ने कहा की राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है। राज्य में महागठबंधन की सरकार के द्वारा चहुमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमिटी गांव- गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है और आम जन जन की समस्याओं को सुनने का काम रहा है आज उसी कड़ी में गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी के द्वारा नगर उँटारी परिसदन हॉल में समस्या निवारण कैम्प शाम 6.30 बजे से 10.00 बजे रात्रि तक लगाया गया।इस कैम्प में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी मौजूद रहीं।और नगर उँटारी अनुमंडल के एस डी ओ,डी एस पी,कई प्रखंड के सी ओ,बीडीओ,नगर पंचायत पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।इस कैम्प में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष गण,मंडल अध्यक्ष गण,जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी सहित ज़िले के विभिन्न गांवों से चलकर आए आम जनों ने अपनी समस्या माननीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी के समक्ष रखी।माननीय मंत्री महोदया के द्वारा सभी लोगों के समस्यावों को काफ़ी गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान करने हेतु वहाँ पर उपस्थित पदाधिकारीयों को निर्देशित किया ।और गढ़वा ज़िला में १५ वीं वित्त और मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु ज़िले के उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को निर्देशित किया।इस मौके पर सोगरा बेगम,आशिक़ अंसारी,त्रिपुरारी सिंह,मो बाबर,नगर उँटारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रवि रंजन राम,माणिक राम,ओम प्रकाश चौबे,कलाम ख़ान,नगर मंडल अध्यक्ष संतोष प्रकाश,धुरकी मंडल अध्यक्ष मकबूल आलम,जमाल अंसारी,खरौंधी प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर यादव,रमना प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव,रमना प्रमुख करुणा सोनी,खरौंधी प्रमुख आभा रानी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।