ग्राम गोंगो में 21 अक्टूबर को भक्ति जागरण का आयोजन – सुप्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
21अक्टूबर को भक्ति जागरण का कार्यक्रम ग्राम गोंगो में।
पांकी प्रखंड के ग्राम गोंगो में काली पूजा के उपलक्ष्य में भक्ति जागरण कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से होना सुनिश्चित हुआ है। जिसकी जानकारी मां काली पूजा महोत्सव नव युवक संघ गोंगो के पूजा कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह (बलराम) ने दी। उन्होंने बताया कि हमारे गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। इस बार भक्ति जागरण कार्यक्रम होगा जिसमें में शिरकत करने सुप्रसिद्ध गायिका निशा उपाध्याय एवं गायक विनय तिवारी जी, खुशबू राणा, श्याम शौर्या, अंकू राय , श्याम सवारियां, बीटू सिंह एवं ऑर्गनाइजर मृत्युंजय मौर्या जी के द्वारा भक्ति जागरण गीतों के द्वारा प्रस्तुति कर भक्तिमय वातावरण बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी प्रखण्ड वासियों से निवेदन किया है कि शांति पूर्वक कार्यक्रम को देखें। तथा कार्यक्रम को सफल बनावे। मौके पर उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष शानू सिंह, सचिव पुरुषोत्तम सिंह, उप कोषाध्यक्ष धीरज सिंह, उप सचिव राजीव रंजन सिंह, एवं कार्यकारी सदस्य लोग उपस्थित थे। कमिटी के लोगों ने बताया कि पूरे ग्रामीण जनता का कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग मिल रहा है।

