ग्राम- चियांकी के रैयतों का अधिग्रहित जमीन के मुआवजा का भुगतान आवासीय दर पर हो–भाकपा
ग्राम- चियांकी के रैयतों का अधिग्रहित जमीन के मुआवजा का भुगतान आवासीय दर पर हो–भाकपा
भाजपा जिला सचिव रूचिर तिवारी ने चिंयाकी के रैयतों के साथ किया मुलाकात साफा मांग पत्र।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने आज चैनपुर के रैयतों के साथ एन एच में जा रहे घर मकान की भूमि को मुआवजा को लेकर मुलाकात किया। श्री तिवारी ने पलामू उपायुक्त को कहा कि मौजा -चियांकी में सैकड़ो लोगों का जमीन अधिग्रहण एन एच में हुआ है जिसमें से दर्जनों लोगों को मुआवजा की राशि आवासीय भूमि के रूप में मिला है और उसी में से बाकी लोगों का मुआवजा की राशि कृषि योग भूमि के रूप में दिया जा रहा है इसके खिलाफ उन लाभूको ने भू अर्जन में अपील भी किया जहां पर यह फैसला दिया कि इन सभी रैयतों को आवासीय दर पर भुगतान किया जाए परंतु इसके बावजूद आज तक इनका भुगतान नहीं हुआ है और सदर अंचलाधिकारी सदर थाना प्रभारी को लेकर इनका घर गिरने में लगे हुए हैं ऐसी स्थिति में अब पलामू उपायुक्त पर ही एक उम्मीद टिकी हुई है जिसपर पलामू उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जो जमीन अगर आवासीय है तो उसी के योग्य भुगतान किया जाएगा वहीं ग्राम -चियांकी के रैयतों ने कहा की अगर मुआवजा की राशि अभिलंब नहीं मिलती है तो तो पलामू उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा मांग पत्र देने में जिला सचिव श्री तिवारी के साथ अधिवक्ता प्रयाग कुमार साहु, बीरेन्द्र प्रसाद, सुजीत कुमार, पंकज कुमार, संतोष कुमार, राकेश गुप्ता, विनय कुमार, सुधीर कुमार, विकास कुमार, धीरज कुमार, विजय प्रजापति, राजा कुमार आदि अन्य लोग थे।

