“गोला थाना में नए प्रभारी का योगदान, शांति व्यवस्था व संवाद को बनाएंगे मजबूत”

गोला : रामगढ़ जिले के गोला थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में अभिषेक कुमार ने गुरुवार को योगदान दिया। थाना प्रभारी बनते ही उन्होंने कहां कि गोला थाना क्षेत्र में अपराधी गतिविधि, क्राइम रोकने एवं शांति व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहां कि स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि थाना आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने गोला के लोगों से क्राइम कंट्रोल एवं शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

You may have missed