बरहेट के खेरवा गांव में नमाज से लौट रहे शख्स को गोली मारकर किया घायल, आरोपी फरार

साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में बुधवार देर रात को खेरवा मोमिन टोला निवासी 52 वर्षीय बदरूल हक पर गांव के ही एक शख्स ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने का आरोप आलम अंसारी पर लगा है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को खेरवा गांव के बदरुल हक मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर जा रहे थे। इसके पूर्व से घात लगाए हुए गांव के ही आलम अंसारी ने आमने सामने से खेरवा निवास बदरुल हक पर गोली मार दी। गोली बदरुल हक के सीने के बीचों बीच से होकर गोली आर पार हो गई। जिसे घायल गंभीर रूप से गिरकर बेहोश हो गया। वहीं घटना के बाद आलम अंसारी दहशत फैलाने के लिए गांव में दो राउंड ताबड़तोड़ गोली हवा में फायर कर दी।