गिरिडीह में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, डीसी रामनिवास यादव ने दिए सुधार के निर्देश
गिरिडीह में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, डीसी ने दिए निर्देश
गिरिडीह। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य योजनाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, रक्त केंद्र और अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
डीसी ने गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, अस्पतालों में चिकित्सकों व कर्मियों की नियमित उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही।
बैठक में सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

