राजा भैया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, तीन अकाउंट्स के खिलाफ जांच में जुटी पुलिस
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह को सोशल मीडिया पर जा’न से मा’रने की धम’की दी गई है। उनपर अभद्र भाषा पर कई टिप्पणियां भी की गई हैं। रघुराज प्रताफ उर्फ राजा भैया को मिली ध’मकी की जानकारी पुलिस की तरफ से दी गई है। पुलिस के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते के दौरान इंस्टाग्राम और फेसबुक के तीन अलग-अलग अकाउंट्स के जरिए ये ध’मकियां दी गई है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

