गिरिडीह में स्तनपान जागरूकता सप्ताह की शुरुआत, गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

गिरिडीह में स्तनपान जागरूकता सप्ताह की शुरुआत, गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

गिरिडीह। इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह की ओर से शिवम नर्सिंग होम में स्तनपान जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में डॉ. इंदिरा सिंह ने गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के महत्व और इससे जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं। साथ ही महिलाओं और उनके परिजनों को ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए समय पर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श के महत्व की जानकारी दी गई। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्लब की ओर से पोस्टर भी लगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान करीब 50 गर्भवती महिलाओं को हॉर्लिक्स के चार-चार पैकेट वितरित किए गए। इनर व्हील क्लब की ओर से डॉ. इंदिरा सिंह को दुपट्टा और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।