गिरिडीह में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी

स्कॉलर बी.एड कॉलेज की ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ रैली को एसडीएम और प्राचार्या ने दिखाई हरी झंडी, झंडा मैदान से निकली रैली, लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील

गिरिडीह. स्कॉलर बी.एड कॉलेज, गिरिडीह द्वारा आयोजित ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान’ रैली को शुक्रवार सुबह एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पूते, निदेशक सीए विकास खेतान, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शालीनी खोवाला, डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर, प्रमोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. शहर के झंडा मैदान से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. रैली झंडा मैदान, कालीबाड़ी से मधुबन वेजिस, कचहरी चौक और मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पर समाप्त हुई. कॉलेज प्रशासन ने कहा कि रैली का उद्देश्य छात्रों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. रैली के दौरान ‘सड़क सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’, ‘धीरे चलें सुरक्षित रहें’ जैसे नारे लगाए गए. मौके पर प्रमोद कुमार, निदेशक विकास खेतान, डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर समेत कई लोग मौजूद रहे.