गिरिडीह में रानी लक्ष्मीबाई जयंती का जोरदार समारोह
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गिरिडीह नगर इकाई ने रानी लक्ष्मी बाई जयंती मनाई। इस अवसर पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मी बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके अदम्य साहस और शौर्य को याद किया।
नगर मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक प्रमुख वीरांगना थीं, जिन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपनी वीरता और साहस से उन्हें कड़ी टक्कर दी ¹ ² ³।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन और संघर्षों को याद किया और नारी शक्ति को जागरूक करने का संदेश दिया।
मौके पे गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार जी उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक हैं और नारी शक्ति के लिए एक उदाहरण हैं। मौके पे जिला प्रमुख राजकुमार वर्मा , नगर उपाध्यक्ष आदित्य बेसरा, रोहित बर्नवाल नगर सह मंत्री सदानंद राय, विवेक कुमार, शुभम तांती, सचिन , राकेश कुमार आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

