गिरिडीह में रामकृष्ण महिला कॉलेज की ‘हर घर तिरंगा’ पदयात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा शहर

गिरिडीह। रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ पद यात्रा निकाली गई। इसमें एनसीसी कैडेट्स, NSS की छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए तथा आमजनों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. कृष्णानन्द शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है।