गिरिडीह में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एसपी डॉ. विमल कुमार ने परिजनों को किया सम्मानित

पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर गिरिडीह पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार सहित जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। शहीदों के सम्मान में सलामी भी दी गई। उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने देश और समाज की सुरक्षा में शहीदों के योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर एसपी डॉ. विमल कुमार ने गिरिडीह जिला बल के शहीद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। परिजनों को पुष्पगुच्छ, शॉल और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। एसपी ने आश्वस्त किया कि गिरिडीह पुलिस शहीद परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराती रहेगी।

You may have missed