गिरिडीह में पुलिस जवान की हार्ट अटैक से मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

गिरिडीह के न्यू पुलिस लाइन में तैनात 42 वर्षीय पुलिस जवान अखिलेश पासवान का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निध/न हो गया। वे मूल रूप से पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित पथरा गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद नगर थाना पुलिस ने श/व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया।

मृत/क की पत्नी रानी कुमारी के अनुसार, उनका परिवार पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो में किराये के मकान में रहता था। अखिलेश पासवान की ड्यूटी समाहरणालय पपरवाटांड़ में लगी हुई थी। ड्यूटी के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने उन्हें घर पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद कुछ समय के लिए उनकी हालत सामान्य हुई।
लेकिन सुबह होते ही उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। हालत गंभीर देखते हुए परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृ/त घोषित कर दिया।