गिरिडीह में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
गिरिडीह में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
आज दिनांक-18.01.2026 को पुलिस अधीक्षक का कार्यालय गिरिडीह में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, थाना / ओ०पी०/ शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विगत माह में प्रतिवेदित काण्डों की समीक्षा की गई एवं त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त विगत 03 माह में गंभीर श्रेणी के अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गई। महिला से संबंधित अपराध के काण्डों की समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। विगत माह में जेल से छुटे अपराधियों के अलावा आर्म्स एक्ट / संपत्तिमूलक काण्डों में शामिल अपराधियों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतू निर्देशित किया गया है। आदतन अपराधियों के विरूद्ध सी०सी०ए० के तहत कार्रवाई करने हेतु प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। लंबित वारंट / कुर्की का त्वरित निष्पादन, पासपोर्ट / चरित्र सत्यापन के लंबित मामलों का निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त नियमित रूप से एण्टी काईम चेकिंग एवं गश्ती पर विशेष ध्यान देने के लिये निर्देशित किया गया है। आगामी दिनों में सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी थाना/ओ०पी० में शांति समिति की बैठक / विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
विगत माह में महत्वपूर्ण काण्डों के उद्भेदन एवं उत्कृष्ट कार्य के लिये पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया है।

