गिरिडीह में मर्सी हॉस्पिटल में नौकरी का अवसर, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर की भर्ती

गिरिडीह में मर्सी हॉस्पिटल में नौकरी का अवसर, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर की भर्ती

गिरिडीह :मर्सी हॉस्पिटल द्वारा योग्य उम्मीदवारों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं अस्पताल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह पद उन उम्मीदवारों के लिए है जिनके पास हेल्थकेयर सेक्टर में कम से कम 5 वर्षों का अनुभव हो। चयनित अभ्यर्थी को अस्पताल की व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने, नए अवसरों की पहचान करने तथा रणनीतिक साझेदारियों को विकसित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी मुख्य योग्यताएं और आवश्यकताएं हेल्थकेयर इंडस्ट्री में न्यूनतम 5 वर्षों का अनुभव
बाजार की समझ एवं बिजनेस डायनामिक्स की जानकारी व्यवसाय विकास और प्रमुख खातों के प्रबंधन का अनुभव उत्कृष्ट संचार एवं वार्ता कौशल पी एल प्रॉफिट एंड लॉस की जानकारी अनिवार्य भूमिका और जिम्मेदारियां नए बिजनेस अवसरों की पहचान कर ग्रोथ रणनीति बनाना प्रमुख हितधारकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करना बाजार विश्लेषण और प्रतिस्पर्धात्मक अध्ययन राजस्व वृद्धि एवं लक्ष्य हासिल करना आंतरिक टीमों के साथ समन्वय कर कार्य दक्षता बढ़ाना अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, चयनित उम्मीदवार को आकर्षक वेतन, सहयोगात्मक कार्य वातावरण और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि इस पद के लिए इमीडिएट जॉइनर को प्राथमिकता दी जाएगी।इच्छुक अभ्यर्थी अपना अद्यतन बायोडाटा ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। यह भर्ती गिरिडीह में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।